हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश क्या देश में ...

    क्या देश में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी?

    Supreme Court

    केन्द्र और राज्य सरकारों से सुप्रीम कोर्ट का आग्रह

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बस से बाहर होते कोरोना के मामलों को देख शीर्ष न्यायालय बेहद चिंतित है। इसी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने का आग्रह किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारें सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर घटनाओं पर प्रतिबंध लगाकर कोरोना के प्रसार को रोक सकती हैं। वे जन कल्याण के हित में लॉकडाउन पर भी विचार कर सकते हैं। साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा कि इससे साथ ही हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं। इन समुदायों की जरूरत अनुसार पहले ही पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    गौरतलब है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 3,68,147 नए केस दर्ज किए गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,99,25,604 पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान 3417 संक्रमित जिदंगी की जंग हार गए। इन मौतों के साथ ही इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 2,18,959 हो गया। वहीं 24 घंटे में 3,00,732 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।