हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Up Metro News: यूपी के इस जिले में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू, देखें मेट्रो की पहली झलक

    Up Metro News
    Up Metro News: यूपी के इस जिले में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू, देखें मेट्रो की पहली झलक

    Up Metro News: गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  नमो भारत रैपिड ट्रेन के मेरठ साउथ तक चलने के बाद, अब एनसीआरटीसी ने मेरठ शहर में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ में 13 स्टेशनों के बीच तीन कोच की हाईटेक मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस मेट्रो की अधिकतम परिचालन गति 135 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।जबकि यह 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से संचालित होगी। आरआरटीएस के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 23 किलोमीटर है, जिसमें 18 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किलोमीटर का सेक्शन भूमिगत है। मित्रों के मेरठ में कुल 13 स्टेशन हैं। जिनमें से 9 स्टेशन एलिवेटेड और 3 स्टेशन भूमिगत हैं। जबकि एक स्टेशन ग्राउंड लेवल पर होगा।

    Stomach Stone: पेट में पथरी होने पर कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? यहां पढ़ें पूरी जानकारी..

    शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने मेरठ मेट्रो के आधुनिक ट्रेन इंटीरियर और यात्री केंद्रित सुविधाओं का अनावरण किया। गाजियाबाद के दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो में इस अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां इसका  एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने उद्घाटन किया। यल ने कहा कि यह मेट्रो प्रणाली मेरठ के परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। इससे मेरठ शहर में कनेक्टिविटी, उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मेक इन इंडिया अभियान के तहत मेरठ मेट्रो के ट्रेन सेटों का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। निर्माण का जिम्मा मेसर्स एल्सटॉम को सौंपा गया है, जो इन ट्रेन सेटों के निर्माण के साथ 15 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगी। यह कंपनी अब तक पांच ट्रेन सेट एनसीआरटीसी को सौंप चुकी है।

    Up Metro News
    Up Metro News: यूपी के इस जिले में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू, देखें मेट्रो की पहली झलक

    मुसाफिरों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किया गया है डिजाइन | Up Metro News

     गोयल ने बताया कि मेरठ मेट्रो की ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। वातानुकूलित ट्रेन में यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट और इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीसीडी) भी लगाए जाएंगे, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशन और ट्रेनें सुलभ होंगी, जहां विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। श्री गोयल ने कहा कि मेरठ मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और जून 2025 तक यह परियोजना पूरी तरह से जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    दक्षिणी छोर से मेरठ के उत्तरी छोर को जोड़ेगी मेट्रो | Up Metro News

    मेरठ मेट्रो, मेरठ के दक्षिणी छोर यानि मेरठ साउथ को उत्तरी छोर यानि मोदीपुरम से जोड़ेगी। इससे मेरठ और गाजियाबाद के लोगों को काफी सुविधा होगी। मेरठ मेट्रो ट्रैक यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों को एक से दो किमी के अंतराल पर बनाया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here