हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश राष्ट्रपति मु...

    राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों किया नमन

    Kargil Vijay Diwas

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द! मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!

    कारगिल विजय दिवस पर शिवराज ने वीर सपूतों का स्मरण किया

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे देश के रणबांकुरों के शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतिफल है। देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों के चरणों में ऋणी राष्ट्र कोटिश: प्रणाम करता है।’

    चौहान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मां भारती के वीर सपूतों की गौरव गाथा सर्वदा भावी पीढ़ियों को गौरवांवित करेगी। वे देश के ऐसे जांबाज सपूतों को बारंबार प्रणाम करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं का स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here