हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राष्ट्रपति मु...

    राष्ट्रपति मुर्मु ने किया आयुष्मान भव: अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ

    Jaipur News
    राष्ट्रपति मुर्मु ने किया आयुष्मान भव: अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए राज्यस्तर से शामिल | President Murmu

    • जिलास्तर से स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी | President Murmu

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु (President Draupati Murmu) ने बुधवार को नई दिल्ली से दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुष्मान भव: अभियान का वर्चुअल उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में राज्यस्तर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा शामिल हुए।

    जिलास्तर पर सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. कर्ण आर्य, पीएमओ डॉ. केएस कामरा, डीसी डॉ. राजकुमार बाजिया, हेल्थ मैनेजर सविंदर सिंह, डीपीएम विपुल गोयल, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई, डीएसी रायसिंह सहारण, डॉ. सुनील बिश्नोई आदि कार्यक्रम से जुड़े। जिले में जिला स्वास्थ्य भवन, जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों से कार्मिक जुड़े। Jaipur News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बटन दबाकर आयुष्मान भव: पोर्टल का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किया गया आयुष्मान भव: अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है।

    यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है। जिलास्तरीय कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। हमें खानपान सहित स्वच्छता के प्रति सचेत रहना होगा। इससे हम अपना एवं अपने परिवार को अनेक बीमारियों से बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Rajouri: मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी सहित 4 शहीद, दो आतंकी भी ढेर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here