हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शंकर दयाल शर्...

    शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर कोविंद की श्रद्धांजलि

    President Ramnath Kovind

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की 100वीं जयंती पर रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    कोविंद (President Ramnath Kovind) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों ने भी इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस ने भी देश के नौवें राष्ट्रपति को उनकी जयंती पर याद किया। राष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. शर्मा देश के आठवें उपराष्ट्रपति थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।