हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाल...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम तय

    Hanumangarh
    Hanumangarh: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन निर्धारित

    26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से सोमवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। Hanumangarh News

    पानी कभी भी कम किया जा सकता है | Hanumangarh News

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) नहर में 50 क्यूसेक, करनीसिंह (केएसडी) में 405, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 660, जोड़कियां (जेआरके) में 780, संगरिया (एसएनजी) में 786, भगतपुरा (बीजीपी) में 824, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 944, नगराना (एनजीडी) में 952, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1200, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1305, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1333, रतनपुरा (आरटीपी) में 1344, मोडिया (एमओडी) में 1504, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1513, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1526, हरिपुरा (एचआरपी) में 1539, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1774, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1889, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1900, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1913, अमरपुरा (एएमपी) में 2006 व मोरजण्डा (एमजेडी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News

    विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– खुला बंदी शिविर से फरार हुआ कैदी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here