हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाल...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम 12-20 अक्टूबर तक प्रभावी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से बुधवार को भाखड़ा प्रणाली (Bhakra Canal) की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी। Hanumangarh News

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगराना (एनजीडी) नहर में 78 क्यूसेक, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 326, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 376, करनीसिंह (केएसडी) में 731, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 926, जोड़कियां (जेआरके) में 1036, संगरिया (एसएनजी) में 1042, भगतपुरा (बीजीपी) में 1080, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1200, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1410, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1515, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1543, रतनपुरा (आरटीपी) में 1554, मोडिया (एमओडी) में 1714, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1723, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1736, हरिपुरा (एचआरपी) में 1749, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1884, पीलीबंगा (पीबीएन) में 2099, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 2110, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 2123 व अमरपुरा (एएमपी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News

    विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– प्रदेश में पहली बार अनिवार्य सेवाओं की कैटेगरी में मीडियाकर्मी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here