हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाली...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित

    Hanumangarh News
    जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से गुरुवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया।

    23 जून से 1 जुलाई तक रहेगा प्रभावी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से गुरुवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों (Bhakra Canal) का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 23 जून से 1 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। Hanumangarh News

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरा (एचआरपी) नहर में 37 क्यूसेक, दीनगढ़ (डीएनजी) में 50, सूरतपुरा (एसटीपी) में 59, मोडिया (एमओडी) में 314, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 549, पीलीबंगा (पीबीएन) में 674, अमरपुरा (एएमपी) में 790, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 803, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 814, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1027, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1157, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1188, रतनपुरा (आरटीपी) में 1200,

    भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1205, करनीसिंह (केएसडी) में 1535, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1730, जोड़कियां (जेआरके) में 1810, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1930, भगतपुरा (बीजीपी) में 1968, संगरिया (एसएनजी) में 1974, नगराना (एनजीडी) में 1982 व लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) नहर में 2222 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद कर दी जाएगी।

    नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– पंजाब को नए चीफ सेक्रेटरी की तलाश? जंजुआ की रिटायरमेंट के बचे हैं सिर्फ 8 दिन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here