हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पीड़ित किसानों...

    पीड़ित किसानों का दु:ख बाँटने ललितपुर पहुँचीं प्रियंका

    ललितपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में खाद की किल्लत के कारण जान गंवाने वाले दो किसानों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को सुबह ट्रेन से ललितपुर पहुँचीं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि ललितपुर जिले में दो किसानों की मौत पर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने और दु:ख बांटने के लिए श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह साबरमती एक्सप्रेस से ललितपुर पहुँचीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया।

    उल्लेखनीय है कि श्रीमती वाड्रा वीरवार रात को लखनऊ से रेलमार्ग द्वारा ललितपुर के लिए रवाना हुई थीं। इस सप्ताह ललितपुर के नाराहाट थाना क्षेत्र के बनयाना गांव के किसान महेश कुमार बुनकर की खाद खरीद केन्द्र पर काफी समय तक कतार में खड़े रहने के कारण तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। इसके एक दिन बाद ललितपुर जिले के ही मैलवारा खुर्द गांव के किसान सोनी अहिरवार ने तीन दिन तक खाद न मिलने से हताश होकर खुदकुशी कर ली थी। बुंदेलखंड सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में रासायनिक खाद की कालाबाजारी के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पाने से यह संकट गहरा गया है। जैन ने बताया कि श्रीमती वाड्रा दोनों मृत किसानों के गाँव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।