हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हिंगोरानी अवा...

    हिंगोरानी अवार्ड से विभूषित हुए प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद रिहान

    Kairana News
    Kairana News: हिंगोरानी अवार्ड से विभूषित हुए प्रोफेसर डॉक्टर मोहम्मद रिहान

    कस्बे के मोहल्ला खैलखुर्द के मूल निवासी है प्रोफेसर मोहम्मद रिहान

    • केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्ष अप्रैल माह में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक बनाए गए थे रिहान

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद रिहान ने एक बार फिर कैराना का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मोहम्मद रिहान को सौर पीवी प्रणालियों की प्रगति और अनुप्रयोग में उत्कृष्ट योगदान के लिए अमेरिकी संस्था द्वारा प्रतिष्ठित-2025 हिंगोरानी अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम्स से सम्मानित किया गया है। Kairana News

    यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने सौर पीवी प्रणालियों की प्रगति और अनुप्रयोग में उत्कृष्ट योगदान दिया है। प्रोफेसर रिहान ने सौर ऊर्जा के शोध, नीति-निर्माण और नेतृत्व के क्षेत्र में दशकों तक समर्पित कार्य किया है। प्रोफेसर रिहान राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के महानिदेशक और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड की सौर पीवी समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, जिसमें नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, मानकीकरण और क्षमतावर्धन शामिल हैं। उनके प्रयासों ने देश के लिए एक मजबूत और विस्तार योग्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र को आकार देने में अहम योगदान दिया है। Kairana News

    इस पुरस्कार का औपचारिक रूप से समारोह इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पावर सिस्टम्स के दौरान आईआईटी हैदराबाद में 7 से 9 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। विदित रहे कि मोहम्मद रिहान कस्बे के मोहल्ला खैलखुर्द के मूल निवासी है। केंद्र सरकार की ओर से विगत वर्ष अप्रैल माह में उन्हें पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर बुलाकर राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान का महानिदेशक बनाया गया था। मोहम्मद रिहान प्रदेश सरकार के सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत डॉ. फरहान अख्तर के छोटे भाई हैं। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जाखल की हरियाणा पंजाब सीमा पर बनाई गई पुलिस चेक पोस्ट एसपी ने किया उद्घाटन