हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सलाह और परामर...

    सलाह और परामर्श से आत्महत्याओं को रोका जा सकता है: विनोद कुमार

    आर्य पीजी कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। आर्य पीजी कॉलेज की रेडक्रॉस इकाई और सिविल अस्पताल, पानीपत की मानसिक स्वास्थ्य की टीम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल, पानीपत से मेंटल हेल्थ टीम के सदस्य साइकलोजिस्ट रवि कुमार, मनोचिकित्सक समाज सेवक विनोद कुमार और कम्युनिटी नर्स संगीता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप में उपस्थित रहे। मेंटल हेल्थ टीम के सदस्य रवि कुमार (साइक्लोजिस्ट) ने आत्महत्या की रोकथाम के बारे में बताया कि जब किसी व्यक्ति के मन में आत्महत्या करने के विचार आते हैं तो ऐसे समय में व्यक्ति को अपने मन की बातें ऐसे व्यक्ति के साथ करनी चाहिए, जिस पर उसे विश्वास हो। साथ ही उसे कुछ ऐसा काम करना चाहिए, जिससे उसके मन से नकारात्मक विचार दूर हो।

    यह भी पढ़े:- सोनाली हत्या की सरकार करवाए सीबीआई जांच : हुड्डा

    विनोद कुमार ने कहा कि सही समय पर सलाह और परामर्श से आत्महत्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संदेश में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज की रेड-क्रॉस इकाई, साइकोलॉजी विभाग और सिविल अस्पताल, पानीपत की मानसिक स्वास्थ्य की टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। छात्र अंकुश ने भी अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि जब भी उनके मन मे कुछ नकारात्मक विचार आते हैं तो उस समय अपने घर के पास के पार्क में जाकर मेडिटेशन करता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here