हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश तेजिंदर बग्गा...

    तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Tajinder Bagga

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तेजिन्दर बग्गा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। अब कोर्ट गर्मियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि बग्गा पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी के केसे में एफआईआर दर्ज हुई थी, फिर मोहाली कोर्ट ने बग्गा का अरेस्ट वारंट जारी किया था। इससे पहले हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा ने 7 मई की आधी रात को सुनवाई की थी जिस पर 10 मई तक बग्गा को राहत दी थी।

    जानें, क्या हुआ था

    • यूं शुरू हुई तीन राज्यों की पुलिस के बीच खींचतान

    बता दें कि मोहाली में तेजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने के मामले में केस दर्ज में पंजाब पुलिस ने बग्गा को दिल्ली में शुक्रवार सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। बग्गा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि अपहरण करके ले गई है। इसकी शिकायत बग्गा के परिजनों ने दिल्ली पुलिस को दी थी और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।

    पंजाब पुलिस ने बेरिकेट्स को लांघा तो कुरुक्षेत्र पुलिस ने आगे किया काबू

    जब पंजाब पुलिस दिल्ली से पंजाब की ओर तेजिंद्र पाल बग्गा को लेकर जा रही थी तो कुरुक्षेत्र पुलिस ने करनाल-कुरुक्षेत्र बोर्डर पर नाका लगा दिया और पंजाब पुलिस बेरिकेट्स को लांघते हुए आगे बढ गई। इसके बाद उन्हे खानपुर पुलिया के समीप हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। वहां से पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर थाना सदर में ले आई। इस दौरान मोहाली के एएसपी मनप्रित सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

    भाजपा कार्यकतार्ओं ने की नारेबाजी

    जैसे ही भाजपा युवा मोर्चा को तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की खबर लगी। उसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकतार्ओं ने थाना सदर के बाहर पंजाब पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला हाई वोल्टेज हो गया और थाना सदर का घेराव कर पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दिल्ली पुलिस भी थाना सदर पहुंच गई। कई घंटे तक तीनों राज्यों की पुलिस के बीच गुफ्तगू होती रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली लेकर चली गई। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजनीति के गलियारों में दिन भर खूब चर्चा रही। भाजपा का आरोप था कि दिल्ली पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।

    बग्गा को 5 बार नोटिस भेजा गया: एएसपी

    मोहाली के एएसपी मनप्रीत सिंह का कहना है की बग्गा के खिलाफ 1 अप्रैल को आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उसी के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी से पहले पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई। कोई भी नियम ताक पर नहीं रखा गया है। मनप्रीत सिंह ने बताया कि बग्गा को 5 बार नोटिस भेजा गया था। उन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। उन्होंने बग्गा की गिरफ्तारी वैध तरीके से की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here