हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पंजाब के मुख्...

    पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का भांजा गिरफ्तार, अवैध खनन केस में हुई कार्रवाई

    Chief Minister Channi sahib sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुसिबत कम होने का नाम नहीं ले रही। अवैध खनन केस में चन्नी के भांजे भूपेन्द्र सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका मेडिकल भी जालंधर सिविल अस्पताल में कराया गया। वह रात भर जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में रहे और आज सुबह उन्हें मोहाली की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

    क्या है मामला:
    गौरतलब हैं कि पिछले दिनों अवैध रेत खनन को लेकर ईडी की टीम ने पंजाब में जो छापेमारी की थी, उसमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी, 21 लाख का सोना और 12 लाख रुपए की रोलेक्स की घड़ी बरामद हुई थी। इसके साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। बताया जा रहा है कि इस बरामदगी में सबसे ज्यादा नकदी भुपेंद्र सिंह हनी के ठिकाने से मिली थी। ये रकम लगभग सात से आठ करोड़ रुपए है।

    पंजाब में कौन होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा, राहुल करेंगे ऐलान

    पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी छह फरवरी को ऐलान कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी छह फरवरी को बर्चुअल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का औपचारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं। अब देखना यह है कि पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी को ही पुन: मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करती है अथवा यह मौका किसी और को देती है। वैसे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल हैं। प्रदेश पार्टी में काफी समय से इसे लेकर खींचतान चल रही है।
    उल्लेखनीय है कि गांधी ने गत 27 जनवरी को पंजाब के अपने एक दिन के दौरे के दौरान जालंधर के मीठापुर से वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुये यह कहा था कि पार्टी जल्द ही कार्यकतार्ओं की राय लेकर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी और उसकी ही अगुवाई में चुनाव लड़ेगी। बैसे चन्नी ने भी गत बुधवार को रूपनगर के रगीलपुर गांव इस बात के संकेत दिये थे कि पार्टी जल्द ही विधानसभा चुनावों के लिये मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी तथा इस सम्बंध में औपचारिक ऐलान गांधी छह फरवरी को वर्चुअल रैली सम्बोधित करने के दौरान कर सकते हैं। उन्होंने गांधी के इस सम्बोधन का व्यापक रूप से इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here