हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कोरोना को लेक...

    कोरोना को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, आम लोगों से की अपील

    Coronavirus
    कोविड से सम्बन्धित किसी भी संकट से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार:बलबीर सिंह

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार कोविड (Corona) से सम्बन्धित किसी भी तरह की स्थिति को प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री, आज पटियाला के सरकारी राजिन्दरा अस्पताल में कोविड आईसोलटिड वार्ड के मेडिकल बुनियादी ढांचे के प्रबंधों का जायजा लेने आए हुए थे, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में जरूरी बिस्तरों की क्षमता और वेंटीलेटरों

    यह भी पढ़ें:– IMD Alert: तेज आंधी से हरियाणा का मौसम बिगड़ा, इन 5 राज्यों में होगी बारिश

    के साथ-साथ सभी उचित प्रबंधों के साथ पूरी तरह तैयार है। इसके इलावा वायरस के और फैलाव के साथ निपटने के लिए हमारे पास पी. पी. ई. किट्टें, मास्क और टेस्टिंग किटें भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जरुरी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी आक्सीजन प्लांट और एमरजेंसी व्यवस्था पूरी तरह कार्यशील है। स्थिति हालांकि काबू में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    जरूरी काम न हो बाहर जाने से गुरेज करना चाहिए

    डॉ बलबीर सिंह ने लोगों को फिर भी एहतियातन दूरी, मास्क पहनने और कोरोना वायरस को रोकने के लिए बार-बार हाथ धोने समेत स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकोल की सख्ती के साथ पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘लोगों, खासकर जिनकी बीमारियों के साथ लड़ने की क्षमता कम है या कोविड (COVID-19) के लक्षण जैसे जुकाम या खाँसी लग रहे हैं, को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और जब तक कोई जरूरी काम न हो बाहर जाने से गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने घर से बाहर निकलने तो मास्क पहन कर ही बाहर जाएँ। डॉ बलबीर ने कहा कि केंद्र सरकार की हिदायतों अनुसार पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10-11 अप्रैल को राज्य में कोविड सम्बन्धी तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए मोक ड्रिल करवाई जायेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here