हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Punjab Police...

    Punjab Police: पंजाब पुलिस को आतंकवाद और संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता, आतंकी साजिश को किया नाकाम

    Terrorism, Sense, Punjab

    चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आतंकवाद और संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी दी कि बटाला पुलिस ने बलपुरा गांव में छापेमारी कर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने चार हैंड ग्रेनेड, दो किलो आरडीएक्स से बना विस्फोटक (आईईडी) तथा संचार उपकरण बरामद किए। Punjab News

    प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि बरामद सामग्री ब्रिटेन में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी निशान सिंह उर्फ निशान जोडिया के निर्देश पर छिपाई गई थी। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारों पर काम कर रहा था, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण प्राप्त है।

    पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि जांच जारी है और शीघ्र ही इस पूरे अंतरराष्ट्रीय आतंकी षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा। डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी आतंकी गतिविधि को सख्ती से कुचला जाएगा।

    इसी क्रम में बरनाला पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए देविंदर बंबीहा गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों—सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सर्म सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह—को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी एक बड़ी लूट की योजना बना रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए न केवल हमलावरों को काबू किया बल्कि उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए। Punjab News