हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश गैंगस्टरों के...

    गैंगस्टरों के सामने लाचार पंजाब पुलिस, लोग बोले, लेना होगा योगी जैसा एक्शन

    Punjab Crime

    कोटकपुरा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लगातार हो रही हत्याएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि पंजाब में हालात ठीक नहीं है। पंजाब में गैंगस्टर बे-खौफ हैं, अवैध वसूली से लेकर हाई प्रोफाइल किलिंग तक आए दिन संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हैरानीजनक बात ये है कि वो अपने जुर्म से बचने या छिपने की बजाये सारेआम हत्याओं की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं। ताकि उनका डर आम लोगों के बीच बना रहे।

    गैंगस्टर सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों को डराने, हत्या करने, धमकी देने के लिए करते हैं, और जब वारदात को अंजाम दे देते हैं तो खुद पोस्ट करके जुर्म कबूल भी करते हैं और पंजाब पुलिस व सरकार देखती रहती है। उधर लोगों का मानना है कि पंजाब में मान सरकार को उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की तरह कड़े कदम उठाने होंगे। जो भी आरोपी हो या गैंगस्टर सभी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाते हुए उन पर सख्त एक्शन लेना होगा।

    सिद्धू मूसेवाला चर्चित हत्याकांड

    Sidhu Moosewala Murder Sachkahoon

    पंजाब में जब भी कोई बड़ी घटना घटित होती है तो उसके पीछे विदेश में बैठे किसी ना किसी गैंगस्टर का हाथ होता है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हाई प्रोफाइल किलिंग की जिम्मेदारी लेने के सवाल पर पंजाब पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शूटर्स गिरफ्तार हो जाते हैं लेकिन साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं होते। 29 मई 2022 को मूसेवाला की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली थी। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन गैंगस्टरों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही सरकार का डर।

    सुधीर सूरी हत्या मामला

    Sudhir Suri Murder

    गत दिनों पुलिस अभिरक्षा के बीच पंजाब में शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की भी सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उधर 5 नवंबर 2022 को शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिये सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके ने ली थी। इस मामले में भी अभी तक पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

    कोटकपुरा में डेरा श्रद्धालु प्रदीप सिंह की हत्या

    डेरा श्रद्धालु प्रदीप सिंह की भी गत वीरवार को पंजाब के फरीदकोट में हत्या कर दी गई। प्रदीप को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी डेयरी (दुकान) खोल रहा था। 3 मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में गनमैन समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें पास का एक दुकानदार भी शामिल है। वहीं गणमान्यजनों में इस मामले को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है।

    उधर इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए से गोल्डी बराड़ ने ली है। इस मामले में अभी तक 3 शुटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों रोहतक के रहने वाले हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस पर इन सभी हत्याओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिरकर कब तक बेकसुर लोग इन गैंगस्टरों का शिकार होते रहेंगे। कब तक पंजाब में ऐसे ही निर्दोषों का खून बहता रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here