हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab Winter...

    Punjab Winter Holidays: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, पंजाब के स्कूलों में बढ़ सकती है छुट्टियां, पढ़ें क्या है ताजा अपडेट

    Punjab Winter Holidays
    Punjab Winter Holidays: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, पंजाब के स्कूलों में बढ़ सकती है छुट्टियां, पढ़ें क्या है ताजा अपडेट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab Winter Holidays: पंजाब में सर्दी दिन-ब-दिन और अधिक तीव्र होती जा रही है। गिरते तापमान, घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही स्कूलों में 1 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, मौजूदा मौसम हालात को देखते हुए अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि छुट्टियों की अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

    राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे छोटे बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का कारण बन गया है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही, वायु प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (अदक) भी बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को घर के अंदर रखना ही बेहतर विकल्प है, ताकि वे सर्दी और सांस संबंधी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

    वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा सरकार ने पहले ही स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद पंजाब में भी अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों की ओर से छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल पंजाब सरकार की ओर से स्कूलों की छुट्टियों को लेकर कोई नया या आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कोई अहम फैसला ले सकती है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले ऐलान पर टिकी हैं, जिससे बच्चों को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। Punjab Winter Holidays

    यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: खुशखबरी, सरसा समेत इन जिलों से होकर गुजरेगी ये दो नई रेलवे लाइन, जानें इसका रूट और रेल मंत्री को सैलजा ने भेजा पत्र