हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सभी प्रदेश दू...

    सभी प्रदेश दूसरे राज्यों में चल रहे नये उद्यमों से सीख कर प्रेरणा लें: मीत हेयर

    Meet Hayer

    पंजाब के खेल मंत्री ने नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इंफाल का भी किया दौरा

    इम्फाल/चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने देश को खेल के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की खोज करके उनकी प्रतिभा निखारने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने सही प्रतिभा को आगे लाने के लिए ट्रायल का दायरा और समय बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– ‘आप’ की योजना ‘आप’ के लिए बन सकती है मुसीबत

    मीत हेयर ने मंगलवार को इम्फाल में केंद्रीय खेल मंत्रालय और मणिपुर सरकार की तरफ से देश के समूह राज्यों/यूटीज के खेल मंत्रियों की करवाई जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रÞेंस के दौरान बोलते हुए अलग-अलग राज्यों की तरफ से खेल के क्षेत्र में निवेकली पहलकदमियों की सराहना करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से किए जा रहे उद्यमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर सबको इकट्ठे आगे बढ़ना चाहिए। इस सेशन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीत हेयर द्वारा उठाए मामलों की पुष्टि करते हुए टेलेंट हंट प्रोग्राम को बढ़ावा देने की बात कही।

    मीत हेयर ने पंजाब के एथलीट अकाशदीप सिंह की उदाहरण देते हुए कहा कि जो एथलीट फौज में भर्ती करने के लिए दौड़ने आया था, उसे कोच ने पहचान कर ऐसा तराशा कि अब ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई हो गया। बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए मीत हेयर ने कहा कि पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्टस के खेल ट्रायलों को भी एक दिन की बजाय महीना भर चलाया जा रहा है, जिससे असली प्रतिभा निखर कर सामने आए।

    सेशन की समाप्ति के बाद खेल मंत्री मीत हेयर ने नेशनल स्पोर्टस यूनिवर्सिटी, इम्फाल का दौरा भी किया, जहाँ खेल विज्ञान के क्षेत्र में नई एडवांस्ड तकनीकें देखीं। स्पोर्टस साइकॉलॉजी लैब भी देखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब को फिर खेल में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए स्वप्न को पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और जहाँ से भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है, वहीं से सीखा जा रहा है।

    ‘उभरते खिलाड़ियों को मंच मुहैया करवाने के लिए काम कर रही पंजाब सरकार’

    खेल मंत्री ने कहा कि ओलम्पिक समेत बड़े खेल मुकाबलों की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर ध्यान देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की तरफ से नेशनल मेडल विजेताओं को हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत एक साल के लिए 16000 रुपए प्रति महीना वजीफा दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के लिए मोटीवेट होंगे।

    मीत हेयर (Meet Hayer) ने पंजाबी खिलाड़ियों की प्रतिभा की बात करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के कुश्ती मुकाबलों का उदाहरण दिया, जहाँ कनाडा और इंग्लैंड की तरफ से मेडल जीतने वाले पहलवान अमरवीर सिंह ढेसी और मनधीर सिंह कूनर पंजाबी मूल के थे और पाकिस्तान का मेडल विजेता भी वहां के पंजाब का था। उन्होंने कहा कि पंजाबियों में अथाह सामर्थ्य है और राज्य सरकार इसी प्रतिभा की शिनाख्त करके उभरते खिलाड़ियों को
    मंच मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here