हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    Punjab Weather Today: पंजाब में हल्की बारिश से गर्मी से राहत

    rain

    चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से चल रही लू से हरियाणा और पंजाब को थोड़ी (Weather Alert) राहत मिली है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल को बारिश की संभावना है। जिसका असर हिमाचल प्रदेश से सटे हरियाणा और पंजाब के जिलों में देखने को मिलेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

    हरियाणा और पंजाब में कहां है तापमान? Weather Alert

    • दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • अंबाला में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है।
    •  हिसार में तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस है।
    •  करनाल में तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस है।
    •  अमृतसर में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।
    •  लुधियाना में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है।
    •  पटियाला में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।

    25 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इसका प्रभाव हरियाणा के उत्तरी और मध्य भागों में अधिक देखा जाता है। वहीं दूसरी ओर 25 अप्रैल से एक बार फिर तापमान बढ़ने जा रहा है, यानी एक बार फिर से गर्मी कहर बरपाने ​​वाली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here