पंजाब के गन्ना किसानों को जल्द मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी

Punjab News
पंजाब के गन्ना किसानों को जल्द मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी

देश में गन्ने की सबसे ऊंची कीमत देना जारी रखेगा पंजाब | Punjab News

जालंधर/चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में भी राज्य के गन्ना किसानों को उच्चतम दर देना जारी रखेगी। शुक्रवार को पंजाब भवन में किसान यूनियनों के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों को मूल्य प्रदान करने के लिए हमेशा शीर्ष पर रही है और अब भी यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। Punjab News

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ने का राज्य सहमत मूल्य (एसएपी) 380 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है, जो देश में सबसे अधिक है, जबकि हरियाणा ने हाल ही में इसे बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार जल्द ही गन्ना मिल मालिकों के साथ बैठक कर इस कीमत में बढ़ोतरी कर किसानों को खुशखबरी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार उनकी सरकार ने गन्ना किसानों के सभी लंबित बकाए का भुगतान किया है, जो पिछली सरकारों से विरासत में मिला था।

विरोध प्रदर्शनों से आम आदमी का उत्पीड़न मंजूर नहीं | Punjab News

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के साथ बातचीत के लिये उनके दरवाजे खुले हैं लेकिन विरोध प्रदर्शन के बहाने आम आदमी का उत्पीड़न पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने की जरूरत है ताकि आम जनता को विरोध प्रदर्शन के कारण किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि किसान यूनियनों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है, इसलिए रेल या सड़क अवरोधों के माध्यम से आम आदमी को होने वाली परेशानी से बचना चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिये हर संभव प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि तमाम कोशिशों के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ते एक्यूआई इंडेक्स के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह विडम्बना है कि हर कोशिश के बावजूद प्रदेश को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने धान की परालीन जलाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की वकालत की। Punjab News

यह भी पढ़ें:– UP Roadways: योगी सरकार ने यूपी की जनता को दी बड़ी खुशखबरी, कम हुआ सरकारी बसों का किराया….