हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home आध्यात्मिक पंजाब का पटिय...

    पंजाब का पटियाला ब्लॉक सुमिरन प्रेम मुकाबले में प्रथम

    Punjabs Patiala block first in Sumiran Prem Competition

    ब्लॉक के 6492 सेवादारों ने 2,06,528 घंटे जपा राम-नाम

    (Sumiran Competition)

    • टॉप-10 में पंजाब के सात ब्लॉक व हरियाणा के तीन ब्लॉकों ने बनाई जगह

    • विदेशों में भी 1106 सेवादारों ने 27,725 घंटे जपा राम-नाम

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर-2020 तक (Sumiran Competition) देश-विदेश के 537 ब्लॉकों के 1,81,262 सेवादारों ने 36,25,643 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 की बात करें तो इस बार पंजाब के 7 और हरियाणा के 3 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। सुमिरन मुकाबले में इस बार भी पंजाब के ब्लॉक पटियाला के 6492 सेवादारों ने 2,06,528 घंटे राम-नाम जपकर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि पंजाब के ही ब्लॉक राजपुरा के 3236 सेवादारों ने 1,62,214 घंटे सुमिरन कर दूसरों स्थान प्राप्त किया। इसी तरह तीसरे स्थान पर भी पंजाब के ही ब्लॉक बठोई डकाला के 5882 सेवादारों ने 1,54,049 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बात विदेशों की करें तो विभिन्न ब्लॉकों के 1106 सेवादारों ने 27,725 घंटे राम-नाम का जाप किया है।

    इन राज्यों में ये ब्लॉक रहे प्रथम

    सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में पंजाब में ब्लॉक पटियाला, हरियाणा में ब्लॉक कल्याण नगर, राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक शामली, हिमाचल प्रदेश में पोंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में रूड़की, मध्यप्रदेश में श्योपराु, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्ट्र में मुंबई, गुजरात में अहमदाबाद, ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में विदेशों में भी 1106 सेवादारों ने 27,725 घंटे जपा राम-नाम का जाप किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।