हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जरूरतमंद बच्च...

    जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान

    Welfare Works sachkahoon

    22 बच्चों को बांटा खाने-पीने का सामान

    बिजनौर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक चांदपुर की साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए, मानवता भलाई(Welfare Works) के 138 वें कार्य ‘अनाथ व लाचार बच्चों की मदद करना’ के तहत 22 बच्चों को खाने-पीने का सामान वितरित किया। खाने-पीने का सामान पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

    Welfare Works sachkahoon

    बढ़ता जा रहा मानवता भलाई कार्यों का कारवां…

    आपकों बता दे की पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शाही चिट्ठी के माध्यम से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के मौके पर 3 नए मानवता भलाई के कार्य चलाए। जिनमें 136 वां कार्य कोरोना वैक्सीन लगवाना व लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करना है। 137 वां कार्य मास्क लगाना व औरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना, नि:शुल्क मास्क वितरित करना। 138 वां कार्य गरीब व अनाथ छोटे बच्चों, जो बिमार हों उनका ईलाज करवाएगे व खाने का सामान देंगे। इन मानवता भलाई कार्याें(Welfare Works) में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here