हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home खेल सिंधू ने मी ट...

    सिंधू ने मी टू की बहस से किया किनारा

    PV Sindhu

    नई दिल्ली (एजेंसी)। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू(PV Sindhu)ने दुनियाभर में चल रहे ‘हैशटेग मी टू मूवमेंट’ की बहस से खुद को दरकिनार कर लिया है। सिंधू ने बुधवार को यहां वोडाफोन के एक नए उत्पाद को लांच करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इस मुद्दे पर कहा, ‘जो लोग इस मामले में खुद निकलकर सामने आए हैं और अपनी आप बीती को समाज के सामने रखा है मैं उनका दिल से सम्मान करती हूं।

    यह वास्तव में अच्छा है कि जिनके साथ ऐसा कुछ हुआ है उन्होंने इन बातों को सामने रखने का साहस दिखाया है। यह पूछे जाने पर कि अपने खेल करियर के दौरान कभी उन्हें ऐसे हालात से गुज़रना पड़ा तो सिंधू ने थोड़ी खामोशी के बाद कहा, ‘जहां तक मेरी बात है, मेरे साथ जितने भी सीनियर और कोच जुड़े रहे हैं मुझे उनके साथ ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है। मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं और मेरे लिए इस तरह की समस्या जैसी कोई बात नहीं है।

    अगले टूर्नामेंटों को लेकर सिंधू ने कहा कि अभी कुछ और टूर्नामेंट होने हैं और वह इनमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंधू ने गत अगस्त में जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो