हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश फगवाड़ा में हो...

    फगवाड़ा में होगा चतुष्कोणीय मुकाबला

    Assembly Election

    फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को टिकट देने और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थामने से पंजाब के फगवाड़ा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने लगी है कि यहां चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कल 86 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जिसमें श्री धालीवाल को फगवाड़ा से टिकट मिला है।

    उधर, मान, जिन्होंने एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी थी, आप में शामिल हो गये, जिससे संभावना है कि उन्हें आप का टिकट मिल जाए। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने पहले से यहां से बसपा प्रदेशाध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। अब, बस भारतीय जनता पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोककांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के संयुक्त प्रत्याशी की घोषणा होनी बाकी है।

    धालीवाल ने भाजपा प्रत्याशी राजेश बग्गा को 26 हजार मतों से हराया था

    धालीवाल ने 2019 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश बग्गा को 26 हजार मतों से हराया था। तब बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर और लोक इंसाफ पार्टी प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे थे। फगवाड़ा सीट पर 1957 से हुए 15 चुनावों में नौ बार कांग्रेस जीती है। वर्ष 1967 में इसे आरक्षित घोषित किया गया था। 2012 और 2017 के चुनावों में यहां भाजपा के सोम प्रकाश (अब केंद्रीय मंत्री) चुनाव जीते थे लेकिन उनके सांसद बनने के बाद 2019 के उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली।

    पिछले साल तक भाजपा पंजाब में शिअद के साथ थी, कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह व शिअद (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। फगवाड़ा से भाजपा की तरफ से अनीता सोम प्रकाश को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर इस बार समीकरण पूरी तरह बदले हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here