हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारिश और ओले ...

    बारिश और ओले से रबी एवं आम की फसल को नुकसान

    Rain and Hail

    मौसम के कारण परागण की समस्या

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मार्च में तीन दौर की हुयी भारी बरिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से रबी फसलों को नुकसान हुआ है जबकि फलों के राजा आम की बौर (मंजर) को भारी क्षति हुयी है और इसमें बीमारी बढ़ने के खतरे के साथ ही परागण की समस्या हो रही है। असमय हुयी मूसलाधार बारिश और ओले गिरने से उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य स्थानों में आम की फसल को नुकसान हुआ है। कहीं आम के बौर को क्षति हुयी है तो कुछ स्थानों में मौसम के कारण परागण की समस्या आ रही है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बादल और कम तापमान के कारण परागकर्ता की कमी से हुयी है।

    • लखनऊ के निदेशक शैलेन्द्र राजन के अनुसार 20 मार्च के बाद तापमान के बढ़ने की संभावना है।
    • बौर की बढ़वार ठीक से नहीं हो पायेगी।
    • फूफूंद जनित रोगों तथा कई दूसरी बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ गया है।
    • जिससे प्रभावित होने पर आम की फसल को नुकसान हो सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।