हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टेनिस खिलाड़ी...

    टेनिस खिलाड़ी बेटी की टेनिस अकादमी चलने से नाराज पिता ने की हत्या

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी राधिका यादव

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: गुरुवार को यहां राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी की उसके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की हत्या के पीछे की वजह मानी जा रही है कि वह टेनिस अकादमी चलाती थी। उसके पिता यह पसंद नहीं करते थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय राधिक यादव परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक में रहती थी। राधिका टेनिस अकादमी चलाती थी। उसके पिता यह काम पसंद नहीं करते थे। घर में इस बात पर पिता-पुत्री के बीच अक्सर झगड़ा भी हो जाता था। गुरुवार दोपहर को भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच उसके पिता ने राधिका पर गोली चला दी। उसने राधिका पर बंदूक से पांच राउंड फायर किए, जिसमें से तीन गोलियां राधिका को लगी। गोलियां लगते ही राधिका तड़पते हुए जमीन पर गिर गई। Gurugram News

    खून से लथपथ अपनी बेटी के पास ही उसका पिता बैठ गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। लोगों ने ही राधिका को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसकी जांच करके मृत घोषित कर दिया। इसी बीच हत्या की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने अस्पताल से शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने उनके घर से वह बंदूक भी कब्जे में ले ली है, जिससे आरोपी ने अपनी बेटी पर गोलियां दागीं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों पर बोला धावा, कृषि यंत्र फूंके