हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश राफेल सौदे की...

    राफेल सौदे की दलाली आनी शुरू: राहुल

    Rafale Fighter Jets

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधा निशाना |Rafale Aircraft Deal

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष  राफेल विमान सौदे (Rafale Aircraft Deal)को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इसमें हुए भ्रष्टाचार में उनकी सीधी भागीदारी है और दलाली की 284 करोड़ रुपए की पहली किस्त उनके चहेते उद्योगपति अनिल अम्बानी तक पहुंच चुकी है।

    गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में अचानक बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सौदे में हुए भ्रष्टाचार की पहली किस्त का भुगतान अनिल अम्बानी की कंपनी में निवेश करके किया जा चुका है। उन्होंने सवाल किया फ्रांस की विमान निमार्ता कंपनी दसॉल्ट ने 8.30 लाख रुपए की घाटे वाली कंपनी में 284 करोड़ रुपए का निवेश किस आधार पर किया है।

    कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी मीडिया में एक दिन पहले छपी उन खबरों के बाद आयी है जिनमें कहा गया है कि राफेल विमान बनाने वाली फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी ने अनिल अम्बानी की कंपनी में जमीन खरीदने के लिए 284 करोड़ रुपए का निवेश किया है। गांधी ने कहा कि अब दसॉल्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी झूठ पकड़ा गया है।

    उसने कहा था कि अनिल अम्बानी की कंपनी के पास जमीन थी इसलिए एचएएल से ठेका छीनकर उसे राफेल का काम दिया गया। अब खुलासा हो रहा है कि दसॉल्ट से मिले पैसे के बाद अम्बानी की कंपनी ने जमीन खरीदी है।

    उन्होंने कहा कि यह साफ हो गया है कि अम्बानी की कंपनी ने राफेल सौदे में मिली दलाली के पैसे से फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन खरीदी थी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को यह सब जानकारी है लेकिन वह चुप हैं। कुछ बोल नहीं रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि अब वह बचने वाले नहीं है इसलिए चुप रहकर इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।