हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश Rahul Gandhi:...

    Rahul Gandhi: निभाया वादा, बेटी को आशीर्वाद देने राहुल गांधी पहुंचे मदीना गांव

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi: निभाया वादा, बेटी को आशीर्वाद देने राहुल गांधी पहुंचे मदीना गांव

    सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह गोहाना के गांव मदीना में किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। सुबह करीब 10:00 बजे राहुल गांधी की गाड़ी किसान परिवार के घर के सामने आकर रुकी। जिसे देखकर एक बार तो परिवार भी चौंक गया। उनके साथ रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता पहुंचे। किसान परिवार के घर पहुंचने पर राहुल गांधी का बुक्के व हरियाणा की शान पगड़ी पहना कर स्वागत किया। राहुल गांधी करीब 1 घंटे तक किसान परिवार के घर पर रुके इस दौरान उन्होंने दूध के साथ चूरमा खाया और महिलाओं के साथ गीत सुने।

    गौरतलब है कि राहुल गांधी 3 साल पहले अचानक मदीना गांव में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने एक किसान के खेत में ट्रैक्टर चलाया था। यह वही किसान परिवार है जिसके घर पर आज बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे। किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10:10 पर पहुंचे । जहां करीब 1 घंटा रुके। बीकॉम पास तनू की शादी रोहतक निवासी सुंदरपुर के सुनील के साथ तय हुई है। सुनील एमए इंग्लिश है और क्रिकेटर भी है । तनु की छोटी बहन सरिता और भाई दीपक है।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 1 घंटे के कुछ खास पल

    राहुल गांधी ने शादी के गीतों व पहनावे के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछा। इस पर तनु की बुआ की बेटी कीर्ति जाखड़ ने बताया कि हरियाणवी पुरुष पारंपरिक धोती कुर्ता पहनते हैं ।‌ उन्होंने बताया कि राहुल ने चूरमा खाया और एक गिलास दूध पिया । चूरमा किसान संजय की पत्नी सुनीता देवी ने बनाया था। ‌ राहुल गांधी शादी वाले घर में जमीन पर पीछे गद्दों पर परिवार के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गा रही थी और राहुल बीच-बीच में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे । इसी बीच उन्हें दूध व चूरमा परोसा गया था।

    संजय के घर के सामने ही उनके बड़े भाई का घर है वहां खाने का इंतजाम किया गया था। यहां मिठाइयों में बालूशाही भी परोसी गई जिसे देखकर राहुल ने पूछा कि यह क्या है । तब उन्हें बताया गया कि हरियाणा की शादियों में मीठे में बालूशाही परोसी जाती है।
    किसान संजय 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे । भांजी कीर्ति जाखड़ बोली हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम का पता चला उस वक्त हम शगुन के गीत गा रही थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान सम्मान किया है और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई गई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी।

    गिफ्ट में एक एलईडी और शगुन दिया

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर एक एलइडी टीवी भेज दिया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया । तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे घर पर पहुंचे।

    दुल्हन तनु से राहुल गांधी ने पूछा कि आपकी शादी कहां हो रही है और क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले चूरमा खाया दूध के साथ फिर टेंट में गए जहां प्रीति भोज का इंतजाम था। वह राहुल ने बालूशाही व लड्डू खाया। राहुल ने कहा खुश रहना दामन कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। ‌

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना दिया हुआ वचन निभाया है । धनाडे लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं। लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंच कर राहुल गांधी ने अपनी सोच दिखाई है कि वह धनाडय लोगों के नहीं वह आम साधारण स्वयं है और साधारण लोगों से ही मिलना पसंद करते हैं।

    किसान संजय ने बताया कि राहुल गांधी से पहली मुलाकात हुई थी। उन्हें लगता था कि नेता है भूल गए होंगे । 10 मार्च को सुबह ही पता चला कि राहुल उनकी बेटी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

    3 साल पहले आए थे मदीना गांव में

    राहुल गांधी 8 जुलाई 2023 को मदीना गांव में पहुंचे थे वह अचानक ही गांव में आए थे। किसी को कोई सूचना नहीं थी। तब उन्होंने किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई की थी। इस दौरान राहुल ने किसान व मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया था। उस दिन दिल्ली से हिमाचल जाते वक्त सुबह करीब 6:15 बजे मदीना गांव में रुके थे। उन्होंने गांव भैसवाल खुर्द और मदीना के बीच में अचानक अपना काफिला रखवाया और खेत में पहुंच गए । वहां किसान संजय खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे राहुल गांधी ने उनसे आग्रह करके ट्रैक्टर का स्टेरिंग संभाला उसके बाद किसान और कामगारों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। इसी दौरान राहुल गांधी किसान संजय को परिवार सहित 10 जनपद दिल्ली आने का न्योता भी देकर गए थे।

    यह भी पढ़ें:– Sriganganagar Bomb Threat: श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट