हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Railway Update: रेलमंत्री जल्द ही देंगे हनुमानगढ़ को ये बड़ी सौगात!

    Rajasthan Railway Update

    हनुमानगढ़ वाशिंग लाइन का ट्रेनों के विस्तार के साथ करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

    Hanumangarh Washing Line: हनुमानगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) से मिलकर इलाके की रेल से सम्बन्धित अनेक मांग रखी। निहालचंद और रेलमंत्री वैष्णव के बीच वार्ता सकारात्मक रही। निहालचंद ने हनुमानगढ़ में वाशिंग लाइन की सौगात देने के लिए रेलमंत्री का आभार जताया। इस पर रेलमंत्री वैष्णव की ओर से कहा गया कि वे जल्द ही इस वाशिंग लाइन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। Rajasthan Railway Update

    वैष्णव ने बताया कि लालगढ़-दादर-लालगढ़ दैनिक गाड़ी संख्या 14707/14708 के हनुमानगढ़ जंक्शन तथा गाड़ी संख्या 12489/12490 लालगढ़-दादर-लालगढ़ द्वि-साप्ताहिक तथा लालगढ़-पुरी-लालगढ़ साप्ताहिक गाड़ी संख्या 20471/20472 के श्रीगंगानगर तक विस्तार को स्वीकृत कर दिया गया है। हनुमानगढ़ वाशिंग लाइन के लोकार्पण के साथ ही इन ट्रेनों का विस्तार हो जाएगा।

    वाया हनुमानगढ़ दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन भी जल्द चलेगी | Rajasthan Railway Update

    इस मौके पर निहालचंद ने श्रीगंगानगर से वाया हनुमानगढ़-सादुलपुर इंटरसिटी नई ट्रेन की मांग के अलावा गाड़ी संख्या 14701/14702 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर ट्रेन के समय में सुधार की मांग रखते हुए बताया कि यह ट्रेन प्रात: 6.15 बजे बांद्रा पहुंचने के बाद रात्रि 9 बजे वापसी करती है जबकि एलएचबी रैक वाली इस ट्रेन का प्राथमिक अनुरक्षण श्रीगंगानगर में होता है। बांद्रा से यह प्लेटफार्म रिटर्न ट्रेन के नाते दिन में ही रवाना हो जानी चाहिए, जिससे यात्री सही समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके।

    उन्होंने बठिंडा-दिल्ली-बठिंडा किसान एक्सप्रेस का भी विस्तार करने की मांग की। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 54703/54704 जयपुर-बठिंडा-जयपुर के ठहराव भी मांग रखी। निहालचंद ने रेलमंत्री के समक्ष एक बड़ी मांग सूरतगढ़ से अनूपगढ़ की सीधी रेल कनेक्टिविटी के लिए रघुनाथगढ़ से जैतसर के मध्य नया बाइपास ट्रैक बिछाने तथा श्रीगंगानगर को अनूपगढ़ से सीधी रेल कनेक्टिविटी के लिए स्वरूपसर जंक्शन के पास बाइपास लाइन बिछाने की मांग की जिस पर मंत्री ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर दी। जल्द ही यह बाइपास बनेगा। इस बाइपास के बनने से इलाके की जनता को बड़ा लाभ होगा। Rajasthan Railway Update

    Jewellery theft case: महिला यात्री के बैग से जेवरात चोरी करने के प्रकरण में वांछित की तलाश