हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में मौ...

    दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

    Rain, Delhi, Relief, Weather Department, Temperature

    तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और पिछले कुछ दिनों से उमस झेल लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। दिल्ली के रिज इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे तक 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

    दिल्लीवासियों की रविवार सुहाने मौसम के साथ शुरू हुई, क्योंकि शनिवार रात की बारिश के बाद पारा सामान्य स्तर से कम पर बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी इसी तरह के मौसम होने का पूर्वानुमान करते हुए कहा है कि एक या दो चक्र में बारिश हो सकती है।

    रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यनूतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिन में बारिश नहीं हुई, लेकिन शनिवार रात भारी बारिश हुई थी। शनिवार को 24 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं आर्द्रता का स्तर 70 से 98 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।