हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में ब...

    हरियाणा में बारिश, गर्मी से मिली राहत

    Rain

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा समेत उत्तर भारत में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई थी। शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले पांच छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

    इस साल पूरे देश में सामान्य रहेगा मानसून

    पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच इस साल के मानसून को लेकर अनुमान जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के जरिए देश में 75 फीसद वर्षा होती है, जो कि इस साल सामान्य रहेगी। आगे उन्होंने बताया कि मानसून एलपीए का 98 फीसद होगा, जो सामान्य बारिश है। यह वास्तव में देश के लिए अच्छी खबर है और कृषि उत्पादन करने में किसानों को मदद मिलेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।