हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हरियाणा, दिल्...

    हरियाणा, दिल्ली में बारिश होने के आसार

    Weather-Forecast Sachkahoon

    नई दिल्ली। हरियाणा समेत राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है और दो जून तक लू न चलने के कारण दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी रही। अधिकारी ने कहा, ‘बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here