हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मीरापुर में भ...

    मीरापुर में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई गई राजा रतन चन्द जी की जयंती

    Mirapur News
    Mirapur News: मीरापुर में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई गई राजा रतन चन्द जी की जयंती

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: अमर शहीद राजा रतन चन्द जी की 362वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर हवन का आयोजन किया गया, वहीं रविवार को मीरापुर स्थित भव्य पैलेस में जयंती समारोह का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी अजय गुप्ता मेरठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्म निर्माता अवनीश राजवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन मित्तल, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अनीता राजवंशी, पूर्व केंद्रीय महामंत्री ममता चंद्रा, समाजसेवी सुधीर एरन तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता राजवंशी मौजूद रहीं। Mirapur News

    कार्यक्रम का शुभारंभ पांच बार गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात सम्मानित अतिथियों द्वारा मां कुलदेवी लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन जी महाराज तथा अमर शहीद राजा रतन चन्द जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरापुर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गर्ग ने की, जबकि संचालन मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता एवं केंद्रीय महामंत्री संजीव एरन ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में राजवंश समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों, युवाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राजवंश मयूरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अन्विका गर्ग, द्वितीय स्थान रोही कंसल और तृतीय स्थान विदिशा गर्ग ने प्राप्त किया, जिन्हें केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल द्वारा पूरण चंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। Mirapur News

    वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने पर तथा विशेष साहित्यकार पुरस्कार के अंतर्गत अतुल प्रभाकर व अर्चना प्रभाकर को सम्मान मिला। चौथी पीढ़ी देखने पर शकुंतला देवी को तथा नमामि गंगे अभियान में विशेष सेवा के लिए जया मित्तल को सम्मानित किया गया। समाज में उल्लेखनीय सेवा के लिए सुनीता एरन और पंकज राजवंशी को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके अलावा एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्धि के लिए सीमा गोयल और राज्य सरकार द्वारा बेस्ट शिक्षिका पुरस्कार प्राप्त करने पर पूजा मित्तल को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में समाज की उपस्थिति देखकर उन्हें अत्यंत हर्ष हुआ। उन्होंने ग्राम मुकल्लमपुरा में स्थित अमर शहीद राजा रतन चन्द जी के ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही और इसे समाज के सहयोग से पूरा करने का आह्वान किया। अति विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता रंजन मित्तल ने मुकल्लमपुरा स्थित मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

    केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए राजवंश बंधुओं का आभार व्यक्त किया। अंत में अमर शहीद राजा रतन चन्द जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रस्तुति दिखाई गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम रूप से पुलकित गुप्ता,आशुतोष राजवंशी, मनीष राजवंशी, शुभम गुप्ता, प्रियम राजवंशी, माणिक गर्ग, सुधीर गुप्ता,संदीप राजवंशी,अभय गुप्ता,दीपा गुप्ता,सोनम राजवंशी,तरुण राजवंशी,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता,अमित गुप्ता एडवोकेट,अजय गर्ग,गुंजन गर्ग,पंकज राजवंशी,सुबोध ऐरन,कन्हैया लाल गुप्ता,आर के गोयल,योगेश गर्ग,विजय गर्ग,धीरज गुप्ता,आर सी गोयल,संजीव गोयल,नवनीत गुप्ता,आकाश गुप्ता,भावना गुप्ता ,रेखा गुप्ता,मोनिका कंसल, सुनीता ऐरन,नीता गुप्ता, पीयूष गुप्ता, रवि कांत गुप्ता, निलेश गर्ग,आरुषि गर्ग, विनीता, वीणा ऐरन, सुधीर ऐरन, प्रमोद गर्ग दीपक गुप्ता, सतीश चंद्रा ,सुरेंद्र कुमार, संजीव गोयल,अर्चना प्रभाकर,दीपक गोयल,नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी