राजस्थान सीएम गहलोत की मुश्किलें बढ़ी, गुढा सहित 6 विधायक नाराज

Published On

साथी विधायको को मंत्री नहीं बनाने से नाराज है गुढा

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेन्द्रसिंह गुढा अपने साथी विधायको को मंत्री नही बनाने से नाराज है। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए गुढा सहित छह विधायक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुढा को हाल ही में गृह एवं सुरक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। गुढा ने अपना मंत्री पद नहीं संभाला है और सरकारी गाडी भी लोटा दी है।

गुढा ने स्पष्ट किया है कि मैंने नाराजगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत औैर प्रभारी अजय माकन को बता दी है। उन्होंने रमेश मीणा को केबिनेट मंत्री बनाने से भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि पिछले सरकार में मीणा उनके कनिष्ट थे तथा अब मुझे मंत्रिमंडल में कनिष्ट बना दिया गया है। मीणा पिछली बार बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे तथा गुढा उस समय बसपा विधायक दल के नेता थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने गुढा की नाराजगी को जायत ठहराते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल में सभी को संतुष्ट करना मुश्किल होता है लेकिन हम गुढा को मना लेंगे।

गहलोत ने अपने मंत्रियो के विभागों का ऐसे किया था बंटवारा

टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय, गोविन्दराम आपदा एवं प्रबंधन , महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को सिंचाई, शकुन्तला रावत को उद्योग दिया गया हैं। इसी तरह राजेन्द्र गुढ़ा को उच्च शिक्षा, भंवर सिंह भाटी को ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), राजेंद्र सिंह यादव को गृह राज्य मंत्री, सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार), सुखराम विश्नोई को श्रम (स्वतंत्र प्रभार) बृजेंद्र ओला को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुरारीलाल मीणा को एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार) एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts