हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सुमेरपुर विधा...

    सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात

    खैरवा में नया सीएचसी भवन, भांवरी में पीएचसी भवन निर्माण को मंजूरी

    सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत के प्रयासों से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। माननीय मंत्री जोराराम कुमावत की अनुशंसा पर राजस्थान सरकार ने खैरवा में 7.10 करोड़ रुपये की लागत से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। Sumerpur News

    इसके साथ ही, पाली जिले के भांवरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 59 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि “सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। खैरवा और भांवरी के इन नए भवनों से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।”

    इस स्वीकृति पर मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कुमावत ने कहा कि नए चिकित्साल्य भवनों का निर्माण होने से इन गावों में चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर होंगी। साथ ही इन नये भवनों में आने वाले समय में चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी जिससे मरीजों को और बेहतर उपचार मिल सकेगा। Sumerpur News

    इस मौके पर भांवरी सरपंच सुनीता प्रवीण त्रिवेदी, खैरवा सरपंच संतोष कंवर भरत सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पूरी होगी। साथ ही पाली प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, उप प्रधान भारती अनिल कुमावत, जब्बर सिंह राजपुरोहित, खैरवा जिला परिषद सदस्य नंदिनी चौधरी, पूजा कंवर, पंचायत समिति सदस्य ओंकार सिंह, गोपाल सिंह भंवरी, डायाराम पटेल, गोपाराम पटेल, हनवंत सिंह राजपुरोहित, दिलीप पटेल, मानाराम देवासी, प्रकाश बोहरा, अभिमन्यु सिंह खैरवा, शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच भांवरी ठाकुर हर्षवर्धन सिंह, महेंद्र लोहार, किशोर श्रीमाली खैरवा, तेजसिंह राजपुरोहित भांवरी, लक्ष्मण राम चौधरी ने श्री कुमावत का आभार जताया है । Sumerpur News