हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरू जी...

    पूज्य गुरू जी के आगमन की खुशी में जगमग हुआ राजस्थान

    सच कहूँ/बलजीत राजपूत
    सूरतगढ़। पूज्य गुरु सन्त डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सांके आगमन की खुशी में ब्लॉक सूरतगढ़ की साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन नामचर्चा घर में रविवार को साँय 6 बजे से 9 बजे तक प्रेमी इन्द्रजीत सिंह इन्सा की तरफ से बड़े ही धूमधाम से किया गया।

    इस पावन अवसर पर नामचर्चा घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस अवसर पर साध-संगत ने घी के दीप जलाए व विभिन्न रंगों से रंगोली बनाई। आतिशबाजी व ढोल की थाप पर बहनों ने बड़े ही दिलकश अंदाज में जागो निकली। कविराजों ने जोशीले भजनों के द्वारा साध-संगत को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस पावन अवसर पर ब्लॉक के सभी जिम्मेवारों व साध-संगत से नामचर्चा पंडाल खचाखच भर गया।

    राजगढ़, अलवर (राजस्थान) की साध-संगत ने पिताजी के आगमन पर एक हजार दीपक जलाकर मनाई खुशी।

    पूज्य गुरू जी के आगमन की खुशी में जगमग हुआ रोहतक

    रोहतक। अपने सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमान का समाचार जब से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को मिला है, तब से उनकी खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। खुशियों से सरोबार रोहतक की साध-संगत अपने-अपने घरों पर देसी घी के दीये, मोमबत्तियां व विद्युत चलित लड़ियां जलाकर खुशियां मना रही है और एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रही है इसी कड़ी में रविवार रात्रि को डेरा सच्चा सौदा की ब्रांच रोहतक डेरा में साध-संगत द्वारा डेरे को रंग बिरंगी लाइटों व घी के दियों से सजा कर चार चाँद लगा दिए । डेरा रंग बिरंगी रोशनी के साथ जगमगा उठा। ओर साध संगत के लिए लड्डू , रसगुल्ले तथा चाए लंगर का भी इन्तजाम किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here