हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान कंगा...

    राजस्थान कंगाली की कगार पर, मंत्री खा गए अधिकांश पैसा : दिलावर

    Hanumangarh News
    राजस्थान कंगाली की कगार पर, मंत्री खा गए अधिकांश पैसा : दिलावर

    पूर्व मंत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बताया हिन्दू विरोधी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मंत्री व वर्तमान में रामगंज मंडी (Ramganj Mandi) से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार हिन्दू विरोधी सरकार है। यह सरकार महिला, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति, बलात्कारियों, आतंकवादियों, गाली देने वालों व अपमान करने वालों की पक्षधर है। इस सरकार के राज में हिन्दू विरोध की पराकाष्ठा हो चुकी है। इस सरकार को पूरा हिन्दू समाज बीमारी दिखाई देता है। आतंकवादी के लिए सम्मानजनक शब्द का प्रयोग किया जाता है। Hanumangarh News

    अत्याचार करने वालों के साथ खुद मुख्यमंत्री खड़े रहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गुरुवार को हनुमानगढ़ आगमन के दौरान जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में दिलावर ने आरोप लगाया कि खुद मुख्यमंत्री आतंकवादियों की आवभगत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस के लोग जहरीला सांप बताते हैं। मोदी को खत्म करने की बात कहते हैं। प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाते हैं। लेकिन कोर्ट के आदेश पर भी एफआईआर दर्ज नहीं होती। राहुल गांधी कहते हैं कि हिन्दू लोग मंदिरों में लड़कियां छेडऩे जाते हैं। Hanumangarh News

    मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर दुष्कर्म के संबंध में जो एफआई दर्ज होती है वह सभी झूठी होती हैं। इस सरकार के राज में महिलाओं को निर्वस्त्र घूमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान कंगाली की कगार पर है। अधिकांश पैसा इस सरकार के मंत्री खा गए। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। मानव मल तक नहीं छोड़ा। भ्रष्टाचार में फंसे बड़े अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति नहीं दी जाती। खुद सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार होने के आरोप लगा रहे हैं। कब तक टिकट वितरण के सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं। Hanumangarh News

    पार्टी जब चाहे निर्णय लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। साथ ही कहा कि यह पार्टी का आतंरिक मामला है कि किसे चुनाव लड़ाना है और किसे नहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि काम करने का आधार संगठन है। भारतीय जनता पार्टी बूथ से लेकर शक्ति केन्द्र व मंडल तक संरचनात्मक रूप से मजबूत है। यही मजबूती विधानसभा चुनावों में भी बनी रहे, इसके लिए बैठकों का दौर चल रहा है। Hanumangarh News

    प्रेस वार्ता में प्रवासी विधायक महिपाल ढांडा, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीराम गोदारा, बलवीर बिश्नोई, संजीव बेनीवाल, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, विकास गुप्ता भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– सब्जी मंडी व पंचायत समिति कार्यालय के बाहर से दो बाइक चोरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here