हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अनुसंधान में ...

    अनुसंधान में उत्कृष्ट राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी होंगे गृहमंत्री पदक से सम्मानित

    Jaipur News
    अनुसंधान में उत्कृष्ट राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारी होंगे गृहमंत्री पदक से सम्मानित

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु गृहमंत्री पदक प्रदान करने की घोषणा की है। देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस एवं केंद्रीय अनुसंधान संगठनों के 140 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हंै। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री के पदक प्रदान करने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। Jaipur News

    अतिरिक्त महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि चयन किए गए पुलिस अधिकारियों में राजस्थान से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक गुमाना राम व गौरव यादव, पुलिस निरीक्षक अमित सिंह सिहाग, सज्जन कंवर व पूनम चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक खीवराज गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल मीणा एवं हेड कांस्टेबल पुसाराम शामिल है। Jaipur News

    यह पदक अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट एवं सराहनीय कदम उठाने एवं पेशेवर तकनीकी बहुआयामी अनुसंधानिक सफलताओं के लिए दिया जाता है। इन पदकों के लिए राज्यों से प्राप्त प्रस्ताव पर केंद्र द्वारा दो स्तरों पर उच्च समीक्षा एवं विश्लेषण के बाद यह चयन किया गया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: देश के 50 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here