हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ राजस्थान: पीट...

    राजस्थान: पीटीईटी एवं इंटीग्रेटेड परीक्षा 8 सितंबर को

    Jaipur News

    उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा में बीएड (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) एवं बीए बीएड.बीएससी बीएड (चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम) की परीक्षा 8 सितंबर को होगी। जिला समन्वयक एवं कॉलेज शिक्षा की सहायक निदेशक डॉ. फरहत बानू ने बताया कि इस वर्ष दो वर्षीय पाठ्यक्रम एवं चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा एक ही समय मे आयोजित की जा रही है। उदयपुर जिले में दो वर्षीय बीएड़ में 14132 एवं चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 8334 कुल प्रविष्ठ परीक्षार्थी 22466 के लिये उदयपुर जिले में 74 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर परीक्षा आयोजित करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।