हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ शादी समारोह म...

    शादी समारोह में गए राजेन्द्र वाल्मीकि के बेटे की गोली मारकर हत्या, तीन साथी गंभीर

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में यमुनानगर जिले में शुक्रवार रात वाल्मीकि समाज के नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जानू अपने दोस्तों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान दर्जनभर युवकों ने उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में जानू के सिर में कई गोलियां मारी गर्इं। बताया जा रहा है कि जब जानू जमीन पर गिर गया तो भी हमलावर उसके ऊपर फायरिंग करते रहे। इस दौरान जानू के तीन दोस्तों रजत, अनमोल व एक अन्य को भी गोली लगी हैं। घायल युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 10 खोल और एक मैगजीन बरामद की। बता दें कि जानू पर इससे पहले 30 दिसंबर 2021 को भी दो बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाई थीं। वह घटना दशमेश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें हमलावर भागते हुए नजर आए थे। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के नाम भी पुलिस को दिए थे, लेकिन पुलिस ने उस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई। इससे पहले 25 अप्रैल 2020 को राजेंद्र वाल्मीकि के बड़े बेटे रमण वाल्मीकि की जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत से 3 दिन पहले ही रमण ने एक मामले में थाना में आत्मसमर्पण किया था। न्यायालय ने उसे जिला जेल भेज दिया गया था। राजेंद्र वाल्मीकि ने जेल पुलिस प्रशासन पर अपराधियों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे, जिसकी जांच अभी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here