हमसे जुड़े

Follow us

29.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ बच्चन ...

    अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं रजनीकांत

    Rajinikanth
    अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं रजनीकांत

    मुंबई (एजेंसी)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत (Rajinikanth) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। अमिभाभ बच्चन और रजनीकांत लंबे अरसे के बाद साथ में काम करने जा रहे हैं। रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमिातभ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 33 साल बाद, एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ ‘थलाइवर 170’ में काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम’ में नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ और रजनीकांत ने फिल्म ‘गिरफ्तार’और ‘अंधाकानून’ में भी साथ काम किया है।

    यह भी पढ़ें:– Business News: त्योहारी सीजन के चलते ये बैंक क्रेडिट कार्ड पर दे रहा 500 से अधिक ऑफर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here