नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से इटली और फ्रांस की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के पहले चरण में रक्षा मंत्री का रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मिलने का कार्यक्रम है। गत मार्च में इतालवी प्रधान मंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया गया था। दूसरे और अंतिम चरण में सिंह पेरिस में अपने समकक्ष सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किये हैं। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं। रोम और पेरिस दोनों में रक्षा मंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
ताजा खबर
Punjab Roadways Bus Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल, पीआरटीसी को सवा करोड़ से अधिक का नुक्सान
पंजाब रोडवेज को लगा अधिक ...
Heavy Rain: कैथल में झमाझम बरसे मेघा, शहर में हुआ जलभराव
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)...
शहीद जवान संजय सिंह सैनी राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन
सेना की 10 सिख रेजिमेंट म...
Ghevar News: घेवर में शिकायत मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दुकान पर की छापेमारी
पूण्डरी (सच कहूँ न्यूज)। ...
नगर निगम गुरुग्राम ने शुरू की घर-घर कचरा उठाने की सेवा
कचरा उठाने के लिए 200 गाड़...
अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन दबोचे, 18 दुपहिया वाहन बरामद
अंबाला (सच कहूँ/संदीप)। A...