हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी स्कूलो...

    सरकारी स्कूलों में रैंप बनने का कार्य शुरु, दिव्यांग छात्रों को नहीं होगी परेशानी

    Divyang students sachkahoon

    दिव्यांग आयुक्त राजकुमार मक्कड़ के सभी स्कूलों में रैंप बनाने के दिए थे निर्देश

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। दिव्यांग (Divyang Students) जन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में रैंप बनने लगे हैं। जिससे दिव्यांग विद्यार्थी व अध्यापकों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। खैरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में भवनों के आगे तीन रैंप बना दिए गये। इससे पहले एक भवन में ही रैंप बना हुआ था। उसके नीचे जलभराव था। इससे विद्यार्थी रैंप पर भी नहीं चढ़ सकते थे। बता दें कि राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने सरसा में 25 सितंबर को औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक स्कूल खैंरपुर में रैंप के आगे कीचड़ मिला। वहीं दिव्यांग अध्यापकों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नहीं मिली। गांव फरवाई कलां के अंदर भी कार्यालय के अंदर रैंप की व्यवस्था नहीं मिली। इस उन्होंने जल्द से जल्द सभी स्कूलों में रैंप बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे। जिससे स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो सके।

    सरकारी भवनों में नहीं व्हीलचेयर की सुविधा

    सरकारी भवनों प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है। भवन के गेट पर व्हीलचेयर का होना जरूरी है। ऐसी जगहों में अगर कहीं दिव्यांगजनों (Divyang Students) को आवेदन देना होता है तो वे किसी की मदद से अपने आवेदन को उसके विभाग तक पहुंचा पाते हैं। अगर कहीं प्रथम तल के कार्यालय में पहुंचने के लिए दिव्यांगजनों के लिए रैंप की व्यवस्था कर दी जाए तो उन्हें इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

    ‘‘स्कूल में तीन रैंप बना दिए हैं। जिससे दिव्यांग विद्यार्थी व अध्यापकों को सुविधा मिल सके। स्कूल में पहले दिव्यांग जन आयुक्त राजकुमार ने निरीक्षण किया था। उन्होंने रैंप बनने के निर्देश दिए थे।

    पिंकी देवी, मुख्य अध्यापिका, राजकीय प्राथमिक स्कूल, खैरपुर।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here