हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी घर में जबरन घ...

    घर में जबरन घुस कर नाबालिग छात्रा की लूटी अस्मत

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: नगर पंचायत औरंगाबाद के दो संविदा कर्मियों ने इन्सानियत को किया शर्मसार

    पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    • पीड़िता का कराया चिकित्सीय परीक्षण | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पालीबेगपुर में एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक द्वारा जबरन दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को हिरासत में ले कर पुलिस ने पीड़िता की डॉक्टरी जाँच कराई गयी। घटना लगभग बीस दिन पुरानी है। Bulandshahr News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पालीबेगपुर निवासी नाबालिग छात्रा जो कि औरंगाबाद झब्बा कालोनी स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है अपने घर में अकेली थी। उसके पिता बीमार थे जिसके चलते माँ उनको दवा दिलाने बुलन्दशहर लेकर गयी हुई थी। माता पिता के बुलन्दशहर चले जाने के चलते बालिका घर में अकेली थी। उसी समय पड़ोसी गांव भावसी निवासी एक व्यक्ति उम्र लगभग 36 वर्ष जो कि तीन बच्चों का पिता है घर पहुंचा और उसके पिता को पूछने लगा। घर में अकेली बालिका को देख वह जबरन घर में घुस गया और बालिका को डरा धमकाकर कर जबरन दुराचार कर किसी को बताने या मूंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी देता हुआ चला गया। डरी सहमी बालिका ने घटना के विषय में कुछ भी नहीं बताया। Bulandshahr News

    तीन दिन पूर्व लड़की को गर्भवती पा माँ ने कड़ाई से पूछताछ की तो रोती सहमती बालिका ने माँ को सब कुछ सच सच बता दिया। पीड़िता की माँ बालिका को लेकर रविवार को थाने पहुंची और आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गांव से तत्काल हिरासत में ले लिया।थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बालिका की मंगलवार को गुलावठी चिकित्सालय में डाक्टरी कराई गई है। रिपोर्ट आने पर आरोपी युवक विजय पाल पुत्र भीमसेन पाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। जांच पड़ताल जारी है।

    यह भी पढ़ें:– देश को बचाने के लिये इंडिया एलायंस का गठन किया: पायलट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here