हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    Ration Distributed: जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर लाजवंती इन्सां की पांचवीं बरसी मनाई

    Sirsa News
    Ration Distributed: जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर लाजवंती इन्सां की पांचवीं बरसी मनाई

    Ration Distributed: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। बीते दिवस शहर के राजीव नगर में सुंदर दास मेहता इन्सां द्वारा अपनी धर्मपत्नी सचखंडवासी लाजवंती इन्सां की पांचवीं बरसी के अवसर पर नामचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शहर प्रेमी सेवक हरीश इन्सां ने इलाही नारे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा से की। इसके उपरांत कविराजों ने भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया। तत्पश्चात अशोक इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से सतगुरु के अनमोल वचनों का पाठ कर उनका सार समझाया। Sirsa News

    कार्यक्रम के समापन पर सचखंडवासी लाजवंती इन्सां के सुपुत्र नरेश मेहता इन्सां, एडवोकेट राजेश मेहता इन्सां व उनके परिवार द्वारा फूड बैंक मुहिम के तहत 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सेवा-भाव उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से प्राप्त हुआ है, जिनके मार्गदर्शन में मानवता भलाई के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। Sirsa News