हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह की खुशी में फूड बैंक से 5 जरूरतमंदों को दिया राशन

    Saint Dr. MSG Sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु जी के पावन अवतार महीने की खुशी में गत दिवस शाह सतनाम जी नगर की के नामचर्चा घर में मासिक नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में शाह सतनाम जी नगर की समस्त साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर 5 जरूरतमंद परिवारों को ब्लॉक की साध-संगत की ओर से राशन बांटा गया। मासिक नामचर्चा की शुरूआत सतीश कुमार ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर किया। इसके पश्चात कविराजों ने अनेक भजन बोलकर मालिक के नाम का गुणगान किया। इस दौरान ब्लॉक कमेटी द्वारा उपस्थित साध-संगत को पावन अवतार महीने की बधाई देते हुए 142 मानवता भलाई कार्यो को अधिक से अधिक करने का आह्वान किया गया।

    इसके अलावा पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए 142वें मानवता भलाई कार्य हर घर में तिरंगा फहराना का अनुसरण करने का आह्वान किया। जिसके पश्चात सारी साध-संगत ने हाथ खड़े कर अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी के समस्त जिम्मेवार व साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here