हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान थाने में पुलि...

    थाने में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हत्या के प्रयास के मुलजिम ने आत्मसमर्पण किया

    Rohtak News
    Rohtak News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)।
    नई मंडी घड़साना थाना में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ हत्या के प्रयास का मुलजिम रवि नायक और डोनी पकड़ में आ गया है। रवि ने कल देर रात को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस हिरासत से भाग जाने के आरोप में रवि के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। हत्या का प्रयास करने के आरोप में रवि को आज अदालत में पेश करने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी धर्मपालसिंह शेखावत ने बताया कि रवि नायक (22) निवासी चक 2-एमएलडी कल देर रात को पकड़ में आ गया। परसों रविवार रात लगभग 9º30 बजे रवि नायक थाने के संतरी शंकरलाल को तब चकमा देकर गायब हो गया जब खाना खाने के बाद संतरी प्लेट दिलवाने के लिए बाहर नलके पर ले गया।

    उसी समय दो पुलिसकर्मी एक और व्यक्ति को पकड़ कर लाए थे। संतरी का ध्यान उस तरफ चला गया। दूसरी तरफ रवि पीछे निर्माणाधीन कमरों की एक खिड़की से कूद कर भाग गया। रवि को पुलिस ने एक ठेके के सेल्समैन इंद्रजीत पर जानलेवा हमला करने के आरोप में काबू किया था। इस वारदात का दूसरा मुलजिम सुखप्रीतसिंह अभी फरार है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक रवि के फरार हो जाने पर पुलिस ने उसके परिवार वालों पर काफी दबाव बना रखा था।एक पूर्व सरपंच के प्रयासों के चलते रवि ने कल देर रात को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आज उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।