हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रविंद्र कुमार...

    रविंद्र कुमार मंदार गाजियाबाद के नए डीएम बने

    Ghaziabad
    Ghaziabad रविंद्र कुमार मंदार गाजियाबाद के नए डीएम बने

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में रविवार को बंपर तबादले कर दिए गए हैं। योगी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, मिजार्पुर, गोंडा और ललितपुर समेत कुल 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। गाजियाबाद में आईएएस रवींद्र कुमार मंदर (आईएएस)को डीएम बनाया गया है। दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं, नोएडा की नई डीएम मेघा रूपम होंगी। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही, वित्त विभाग की सचिव रही मिनिष्ती एस. नई गन्ना आयुक्त बनाई गई हैं।

    तबादलों के क्रम में गोंडा की जिलाधिकारी रहीं नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। इसी तरह बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। कृष्ण करुणेश का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा किया गया है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी नए डीएम की तैनाती की गई है। गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। साथ ही, प्रयागराज के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदार को गाजियाबाद का डीएम नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी और आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। ऐसे ही कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है।
    अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी, अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिजार्पुर, प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी गोंडा, जय नाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।

    आईएएस रविंद्र कुमार मंदार की बायोग्राफी,जानिए

    रविंद्र कुमार मंदार की शुरुआती पढ़ाई राजस्‍थान में ही हुई। ग्रेजुएशन के बाद रविंद्र कुमार मंदार ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।साल 2013 में यूपीएससी क्रैक कर वह आईएएस बन गए। साल 2015 में आईएएस अकादमी मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्‍हें पहली तैनाती संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर फ‍िरोजाबाद में दी गई है थी।

    जानिए,कब कहां रही उनकी पोस्टिंग

    रविंद्र कुमार मंदार प्रशिक्षण पर मसूरी 02/12/2015 तक रहे। उसके बाद,संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर फिरोजाबाद में 03/12/2015 से 02/05/2017 तक रहे।
    मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) आगरा में 03/05/2017 से 27/06/2019 तक तैनात रहे।
    और वह नगर आयुक्त, नगर निगम, वृंदावन-मथुरा मथुरा में 27/06/2019से 02/03/2021 तक रहे। डीएम और कलेक्टर रामपुर 02/03/2021 से 29/01/2024 तक रहे।
    डीएम और कलेक्टर जौनपुर 29/01/2024 से 14/09/2024 तक रहे। उसके बाद
    डीएम और कलेक्टर प्रयागराज में 14/09/2024 को बनाया गया।
    और अब योगी सरकार ने प्रयागराज के बाद अब उन्हें गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया है।

    रविंद्र मंदार (आईएएस) कठिम परिश्रम करते हैं,जानिए उनकी कहानी

    रामपुर के डीएम के तौर पर काम करते हुए,2021से 2024 के बीच, आईएएस रविंद्र कुमार मंदार ने मिशन समर्थ चलाया, जिसके तहत 61 दिव्यांग बच्चों की सर्जरी कराई।और इंसानियत का संदेश दिया।इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को घर दिलाने और बनवाने में बहुतों की मदद की।खास बात यह भी थी कि इससे पहले उन्होंने 900 से अधिक तालाब बनवाकर, जल संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।