हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत विजीलै...

    पानीपत विजीलैंस विभाग की झज्जर में रेड़

    Kairana News
    Kairana News: एक्सपायर शीतल पेय बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
    • मछली विभाग के दो अधिकारी रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार

    • सरकारी सबसीड़ी की एवज में शिकायतकर्ता से मांगे थे 90 हजार

    • 30 हजार की रिश्वत के साथ किया रंगे हाथों गिरफ्तार

    • आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही ले चुके थे 60 हजार

    • रिश्वत की बाकि रकम के लिए विजीलैंस ने थमाएं थे तीस हजार

    झज्जर(सच कहूँ न्यूज़)। पानीपत विजीलैंस विभाग की टीम ने झज्जर में रेड़ कर मछली विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत की 30 हजार रूपए की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ पानीपत विजीलैंस विभाग को ही शिकायत की थी। जिसके बाद ही विजीलैंस विभाग की टीम हरकत में आई। आरोपियों के कब्जे से विजींलैंस विभाग की टीम ने रिश्वत के रूप में ली गई 30 हजार रूपए की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया गया है कि रिश्वत के इस मामले में हरियाणा सरकार की सबसीडी को रिलीज करने की एवज में ही 90 हजार रूपए की रिश्वत की रकम मांगी गई थी। आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 60 हजार रूपए की रकम रिश्वत के रूप में ले चुके थे।

    अब उन्होंने शिकायतकर्ता से 30 हजार रूपए की बाकि रकम लेने के लिए दबाव बनाया हुआ था। इसी के चलते विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को काबू करने के लिए जाल बिछाया। इसी जाल में आरोपी फंस गए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार रिश्वत की रकम के साथ दबोचे गए आरोपियों
    में मछली विभाग का एफओ यशवेन्द्र सिंह और डीएफओ जयगोपाल शामिल है। डीएफओ जयगोपाल ने ही दोनों बार रिश्वत की रकम शिकायतकर्ता से लेकर एफओ यशवेन्द्र के पास पहुंचाई। रिश्वत की इस रकम मामले में कडी से कडी जोड़कर दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    ये बोले विजलेंस अधिकारी

    सुमित कुमार पानीपत स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने बताया कि हमें शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि वह मछली विभाग के ठेके लेने का काम करता है। सरकार की तरफ से इस काम के लिए उसे सबसीडी भी दी जाती है। ऐसे ही एक मामले में उनकी सरकारी सबसीडी को रिलीज करने की एवज में झज्जर मछली विभाग के एफओ यशवेन्द्र ने रिश्वत की रकम के रूप से 90 हजार रूपए मांगे थे। रिश्वत की इस रकम के 60 हजार रूपए वह दे चुके है और अब बकाया 30 हजार के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसी शिकायत पर अधिकारियों के निर्देश पर झज्जर में रेड़ कर अरोपियों को रिश्वत की तीस हजार की रकम के साथ काबू कर लिया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here