हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाखड़ा प्रणाल...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन इस दिन तक रहेगा प्रभावी!

    Bhakra System Regulation 

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली (Bhakra System) की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 1 सितम्बर से 9 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा। Hanumangarh News

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीलीबंगा (पीबीएन) नहर में 330 क्यूसेक, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 455, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 466, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 479, अमरपुरा (एएमपी) में 619, मोरजण्डा (एमजेडी) में 832, रतनपुरा (आरटीपी) में 844, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 875, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1005, हरिपुरा (एचआरपी) में 1018, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1031, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1040, मोडिया (एमओडी) में 1200, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 1395, जोड़कियां (जेआरके) में 1475, संगरिया (एसएनजी) में 1481, भगतपुरा (बीजीपी) में 1519, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1639, नगराना (एनजीडी) में 1647, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1887, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1892 व करनीसिंह (केएसडी) नहर में 2222 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी।

    नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    Gogamedi Fair 2024: गोगामेड़ी पशु मेला, अब तक इतने हजार में बिका सबसे ज्यादा कीमत का ऊंट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here